Wednesday 11 May 2016

महिला ने बच्चा समझ कर जिसे गोद में उठाया, वह निकला 46 साल का




हनोई। ब्रा टाइकून मिशेल मोने के साथ हाल ही एक अजीब वाकया पेश आया। एक बच्चे को 3000 लोगों की भीड़ के सामने गोद में उठाने के बाद उन्हें पता चला कि वह बच्चा नहीं बल्कि 46 साल का गबरू है और शादीशुदा भी है। हालांकि अपने छोटे कद और मासूम चेहरे के कारण वह किसी बच्चे के समान ही नजर आ रहा था।
मिशेल मून उद्यमियों के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। तभी मंच पर एक बच्चा उन्हें फूलों का गुलदस्ता देने के लिए चढ़ा। उसे देखकर मिशेल अभिभूत हो गईं और उन्होंने गुलदस्ता लेकर खुशी से बच्चे को गोद मे उठा लिया व सेल्फी भी क्लिक कर दी। तभी नीचे से एक महिला ने आवाज लगाई, मिशेल उस लड़के को नीचे उतार दो, वह मेरा पति है। यह सुनकर मिशेल झेंप गईं। उन्होंने तुरंत ही उस व्यक्ति को नीचे उतार दिया।

हॉल में मौजूद तमाम लोग इस वाकये को देखकर हंस पड़े। अल्टीमो अंडरगारमेंट्स कंपनी की संस्थापक मिशेल ने अपने ट्विटर पर इस सज्जन की तस्वीर जारी की। साथ ही लिखा, मैंने उन्हें छह साल का बच्चा समझकर गोद में उठाया था, लेकिन यह पूरे सयाने हैं। कुछ लोगों ने मिशेल के इस ट्वीट को उनकी कंपनी के प्रचार का हथकंडा बताया है, हालांकि कंपनी ने इस बात को खारिज कर दिया है।