Tuesday 23 February 2016

10 वर्ष का यह बच्चा धीरे-धीरे पत्थर का रूप ले रहा। डाॅक्टर हैरान



डेनवर, युरोपीय देश कोलारेडो का रहने वाला 10 साल का बच्चा जेडेन राॅजर एक बहुत खतरनाक बीमारी का शिकार हैं उसकी त्वचा धीरे-धीरे बहुत कठोर होती जा रही हैं इस कारण उसका शरीर पत्थर का रूप ले रहा हैं।
इस कारण जेडेन बहुत ही उदास हो गया हैं इस बीमारी ने उसकी मुस्कान ही छीन ली है।
इस बीमारी के अब तक 14 मामले सामने आए
दुनिया भर में इस बीमारी के अब तक 41 मामले आ चुके हैं चार साल पहले उसकी मां ने उसके शरीर पर कुछ निशान देखे जो अब बहुत कडे़ हो गये है ये निशान पूरे शरीर में फैल गये है।
जेडेन को कई डाॅक्टरर्स को दिखया गया डाॅक्टर उसे कीमोथैरेपी की दवा दे रहे है जिससे उसकी बीमारी को बढ़ने में कमी आ गयी है
कोलाराडो के चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में डॉक्टर एलिजाबेथ स्वानसन ने बताया कि वह मेडिकल लाइब्रेरी में पढ़कर इस बीमारी का इलाज खोजने की कोशिश कर रही हैं।
जेडेन के पिता टिम रोजर्स ने बताया कि उसे लगता है कि उसे किसी कठोर सतह पर बांधा जा रहा है। उसके शरीर में पडऩे वाले निशान पैरों, पीठ और गर्दन सहित पूरे शरीर में फैल रहे हैं।

Friday 12 February 2016



स्पेेन के इस व्यक्ति ने अपने जीवन में कभी पानी नही पिया और 107 साल तक जिन्दा रहे।



क्या कोई पानी के बिना जिन्दा रह सकता हैं बहुत ही सोचने वाली बात हैं। पर ऐसा ही कुछ कर दिखाया है स्पेन के रहने वाले इस व्यक्ति ने उसने अपने पूरे जीवनकाल में कभी पानी नही पिया ये खबर हैं स्पेन के शहर विगो में यह व्यक्ति 107 साल तक पानी की जगह शराब पीकर ही जिन्दा रहा।

एनतोनियो की लंबी उम्र का राज भी शायद यही था। अभी हाल में कुछ समय पहले एनतोनियो का निधन हुआ है। एनतोनियो एक साल में 60 हजार लीटर रेड वाइन बनाते थे, जिसमें तीन हजार लीटर वह अपने प्रयोग के लिये रखते थे और बाकी बची हुई को वह बेच देते थे।

Monday 1 February 2016

इस व्यक्ति के हाथ पैर हो गए पेड़ की तरह, कहलाता है ट्री मैन -


यह तस्वीर आपको विचलित कर सकती है, लेकिन बांग्लादेश का यह व्यक्ति अजीब बीमारी से पीडि़त है। इस बीमारी की ही वजह से अबुल बजनदार के हाथों-पैरों पर पेड़ की शाखाओं की तरह रचनाएं उग आई हैं। इसकी वजह से लोगों ने उसका नाम भी \'ट्री मैन\' रख दिया है।
राहत देने वाली बात यह है कि 26 साल के बजनदार की जल्द ही सर्जरी कर उसे एपिडर्मोडाइस्प्लासिया वेरूसिफोर्मिस नामक इस बीमारी से निजात दे दी जाएगी। डॉक्टरों के मुताबिक सर्जरी से यह छाल हट जाएगी तो बजनदार के शरीर से करीब 5 किलो वजन कम हो जाएगा। इस सर्जरी का पूरा खर्च अस्पताल उठा रहा है। दक्षिणी जिले के खुलना में रहने वाले अबुल ने बताया, \'शुरुआत में मैंने सोचा कि ये नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन धीरे धीरे मैं काम करने में असमर्थ होता चला गया।\' अबुल ने बताया कि 10 साल पहले उनकी उंगलियों पर यह ग्रोथ शुरू हुई थी। अब उनके दोनों हाथों में दर्जनों 2-3 इंच की शाखाएं हैं और पैरों में भी कुछ छोटी-छोटी ग्रोथ है।
रिक्शा चलाता था
अबुल पहले रिक्शा चलाने का काम किया करता था, लेकिन इस बीमारी के कारण उसे इस काम से निकाल दिया गया। यही नहीं इसके बाद पड़ोसियों ने भी उसे मोहल्ले से बाहर कर दिया। अबुल की इस बीमारे के बारे में डीएमसीएच के निदेशक सामंत लाल सेन ने बताया कि इसे ट्री मैन डिसीज के रूप में जाना जाता है। सामंत ने बताया, \'अबुल सहित पूरी दुनिया में ऐसे केवल 3 ही मामले सामने आए हैं। इंडोनेशिया के एक गांव में इसी बीमारी से पीडि़त एक व्यक्ति का वर्ष 2008 में ऑपरेशन किया गया था। उसके पूरे शरीर में ऐसी ग्रोथ थी।\' यह बहुत ही रेयर जेनेटिक स्किन डिसऑर्डर है, जिसमें प्रभावित इंसान में पेड़ की जड़ों और शाखाओं की तरह स्किन ग्रोथ होने लगती है।
यह बहुत ही रेयर जेनेटिक स्किन डिसऑर्डर है, जिसमें प्रभावित इंसान में पेड़ की जड़ों की तरह स्किन ग्रोथ होने लगती है -