Saturday 9 April 2016

एक कौए ने तीन घंटे के लिए रोक दी मुंबई लोकल


सुबह ट्रेनें रद्द होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा समय ऑफिस जाने वालों की भीड़ होती है
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के हार्बर रूट पर सोमवार सुबह वासी से ठाणे आने वाली लोकल ट्रेन को एक कौए के कारण तीन घंटे तक रुकना पड़ा। कौआ ट्रेन की छत पर लगे वायर पर बैठ गया। घटना सुबह 8ण्40 की है। ट्रेन उस समय गनसोली और राबाले स्टेशन के बीच थी।
इसक चलते रूट पर आने वाली 50 से ज्यादा टे्रनों को रद्द करना पड़ा। सुबह से समय ऑफिस जाने वालों की भीड़ होती हैए लेकिन ट्रेनें रद्द होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठाणे की तरफ से आने वाली ट्रेनों को भी निरस्त करना पड़ा।
ठाणे से आने वाली सभी ट्रेन रद्रद कर दी गईं। यात्रियों ने अगने स्टेशन तक जाने के लिए पैदल या दूसरे माध्यमों का प्रयोग किया। काफी मुशक्कत के बाद तकनीकी खराबियों को दूर कर दिया गया। इस वजह से रेल सेवा लगभग तीन घंटे तक बाधित रही। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप रही।

No comments:

Post a Comment