Tuesday 8 March 2016

पार्क में 30 शेरों के साथ रहता है। यह आदमी

दक्षिण अफ्रीका के केविन रिचर्ड्सन अपनी दिलेरी के कारण सुर्खियों में आए हैं, देखें अद्भुत तस्वीरें
शेर के सामने खड़े होने का साहस भी दिखा पाना जहां बेहद मुश्किल होता है, वहीं एक व्यक्ति ऐसा है जो दिन रात शेरों के साथ रहता है, वह भी एक दो नहीं पूरे 30 शेरों के साथ। दक्षिण अफ्रीका के केविन रिचर्ड्सन अपनी दिलेरी के कारण सुर्खियों में आए हैं। प्रिटोरिया में उन्होंने खुद ही वाइल्डलाइफ सेंचुरी शुरू की है और इसमेंं 30 शेर उनके खास दोस्त बन गए हैं


पर्यावरणविद् केविन दुनिया में शेर बचाने के अभियान से जुुड़े हैं और कई डॉक्यूमेंट्री के जरिए वे ये संदेश दे चुके हैं। हाल ही फोटोग्राफर एड्रियन स्टर्न ने उनकी शेरों के साथ अद्भुत तस्वीरें खींची हैं। इनमें केविन शेरों के साथ बेहद दोस्ताना अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें - हम अपनी अगली पीढ़ी को क्या देकर जाएंगे - अभियान का हिस्सा बनी हैं।

No comments:

Post a Comment