Wednesday 2 March 2016

गजब! 46000 रुपए में क्यों बिका यह कंडोम

स्पेन में लगभग 200 साल पुराने एक कंडोम को 46000 रुपए में नीलाम किया गया। यह कंडोम भेड़ की आंतों से बनाया गया था। ऑनलाइन नीलाम किया गया यह कंडोम बेहद दुर्लभी है। ऐसे दुर्लभ कंडोम अब कुछ चुनिंदा म्यूजियम में ही देखने को मिलते हैं।
कुछ अंग्रेजी अखबारों में छपी खबर के मुताबिक यह कंडोम स्पेन के एक शहर में बक्से में मिला था। कैटाविकी में हुई इस नीलामी में लोगों ने इतनी रुचि दिखाई कि यह अनुमानित कीमत से करीब दोगुने दाम में बिका। इसे एम्सटर्डम के एक व्यक्ति ने खरीदा है। आपको बता दें कि फ्रांस में मिला एक 19 सेंटीमीटर लंबा कंडोम दुनिया का अब तक का सबसे महंगा कंडोम है।
बताया जाता है कि 200 साल पहले बहुत महंगा होने और बनाने में काफी समय लगने के कारण कंडोम को सिर्फ अमीर लोग ही इस्तेमाल किया करते थे। इस दौर में कंडोम आमतौर पर 15 सेंटीमीटर लंबे होते थे। 19वीं शताब्दी में रबर के सस्ते कंडोम बनाए जाने के बाद से भेड़ की आंत से बनने वाले ये कंडोम चलन से बाहर हो गए।

No comments:

Post a Comment